PC पर BDSwiss Forex MT5 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाल करना
पॉवरफुल MetaTrader 5 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म विभिन्न वित्तीय मार्केट, जिनमें फॉरेक्स, एक्सचेंज और वायदा बाजार शामिल हैं, में सफल ट्रेडिंग के लिए उन्नत तकनीकी सुविधाएं प्रदान करता है।
कृपया अपने PC में BDSwiss Forex MT5 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंस्टॉल करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
1. डाउनलोड शुरू करने के लिए “डाउनलोड नाऊ” पर क्लिक करें।.
टिप्पणी: इंस्टालेशन फाइल का आकार लगभग 1.25 एमबी है। कृपया डाउनलोड पूरा होने तक इंतजार करें।
2. डाउनलोड पूरा होने के बाद, इंस्टालिंग विंडो स्वत: खुलेगी। ऐसा न होने पर, कृपया अपने डाउनलोड फोल्डर पर नेवीगेट करें और “bdswiss5setup.exe” फाइल को रन करने के लिए डबल क्लिक करें।
3. सॉफ्टवेयर के विवरण और एंड-यूजर लाइसेंस करार की समीक्षा करें। यदि आप करार की सभी शर्तों से सहमत हैं तो “नेक्स्ट” बटन पर क्लिक करें।

4. “नेक्स्ट” पर क्लिक करें और इंस्टालेशन प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करें।

5. अब इंस्टालेशन विंडो में “फिनिश” पर क्लिक करें और BDSwiss MT5 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म खुलने तक कुछ देर इंतजार करें।

6. बधाई हो, आपका सेटअप पूरा हो गया है। अपने MT5 ट्रेडिंग अकाउंट में लॉगइन करें।
